शिवपुरी के युवक का शव सिंध नदी में मिला

दतिया

दतिया

दोस्तों के साथ दतिया आया था, चोट के निशान मिले

 

दतिया(BREAKING NEWS) : दोस्तो के साथ आया युवक का शव गोराघाट थाना अंतर्गत क्षेत्र धौर्रा में सिंध नदी में मिलने से हड़कंप मच गया।युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है जिसके आधार पर साथियों से पूछताछ की जा रही है

हृदय स्तंभ(hriday stambh)संवाददाता के अनुसार, गांव के पास हनुमान धारा क्षेत्र में सिंध नदी में करीब छह फीट गहरे पानी में शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शव की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान विकास धाकड़ (38) पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी गणेश कॉलोनी, फतेपुर (जिला शिवपुरी) के रूप में हुई। वह स्कूल वैन चालक था और दो बच्चों का पिता था।

दोस्तों के साथ कार्यक्रम में आया था दतिया….

जानकारी के अनुसार, विकास शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ दतिया जिले के बड़ोंनकला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद उसके साथी लौट गए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने भी साथ आए लोगों पर संदेह जताया है। गोराघाट थाना पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। मृतक के साथ आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *