राणा सांगा के जीवन से मिलती है संगठित रहने की सीख- भूषण

श्योपुर

श्योपुर

भाजपा कार्यालय पर मनी राणा सांगा जयंती
भाजपा जिला कार्यालय पर आज रविवार को दोपहर 03 बजे भाजपा नगर मंडल द्वारा महाराणा संग्राम सिंह राणा सांगा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राणा सांगा के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें पुष्पंजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, सरोज तोमर, राजबहादुर मारू, नेहा कुलश्रेष्ठ, महेन्द्र दोहरे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि राणा सांगा के चरित्र से हमें संगठित रहने की सीख मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि आज के दौर में संगठन ही समाज को मजबूत बनाता है। उन्होंने युवाओं से राणा सांगा के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने अद्वितीय पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा की। त्याग व निष्ठा के लिए समर्पित उनका जीवन युवाओं को देश की सेवा हेतु मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर सामुहिक रूप से पुष्पंजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *