अपने हल्को में सतत रूप से भ्रमण करें पटवारी-एसडीएम

श्योपुर

श्योपुर

बडौदा में पटवारियों की ली बैठक, 3 पटवारियों को नोटिस जारी
श्योपुर। कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर बुधवार को दोपहर 02 बजे एसडीएम गगन सिंह मीणा द्वारा बडौदा में पटवारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित पटवारी अफसर अंसारी, श्रीमती लीला आदिवासी एवं श्रीमती दिप्ति अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। एसडीएम गगन सिंह मीणा ने पटवारी बैठक के दौरान निर्देश दिये कि सभी पटवारी अपने-अपने हल्को में सतत् रूप से भ्रमण करें तथा सौपे गये दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक किया जायें।

बडौदा अस्पताल का निरीक्षण

एसडीएम गगन सिंह मीणा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया को निर्देश दिये कि सभी चिकित्सक ओपीडी में निर्धारित समय अनुसार मौजूद रहें तथा आपातकालीन सेवाएं सतत् रूप से जारी रहें। उन्होंने कहा कि भर्ती रोगियों का उपचार स्वास्थ्य प्रोटोकॉल अनुसार सुनिश्चित किया जायें तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें।

सलमान्या साईलो केन्द्र पहुंचे एसडीएम

एसडीएम गगन सिंह मीणा द्वारा सलमान्या स्थित साईलों केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा उर्पाजित गेहूं के भण्डारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने साईलों पर स्थापित गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण भी किया तथा गेहूं की तौल के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए आये किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान तहसीलदार बडौदा सुरेश राठौर भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *