श्योपुर
जय जय जय भीम के नारो से गूंजायमान हुआ शहर
जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न संगठनों ने किया जोरदार स्वागत
श्योपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को शहर सहित जिलेभर में बडी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर के वार्ड नं. 11 में अम्बेडकर नगर और शिवपुरी रोड कलेक्टेªट से दो अलग अलग विशाल जुलूस निकाले गये, जय स्तम्भ चौक पर दोनो जुलूस गांधी पार्क से होते हुए मैन मार्केट, टोडी बाजार, पुल दरवाजा, बडौदा रोड होते हुए मैला मैदान के पास स्थित अम्बेडकर पार्क पहंुचे जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह से ही गांव सहित जिलेभर में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर उनके अनुयायियों और जिला प्रशासन के अधिकारी एवं तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबा साहेब के अनुयायियों ने बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे लगाये।
डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम शहर के अम्बेडकर नगर स्थित बैरवा धर्मशाला से एक विशाल चल समारोह प्रारम्भ हुआ जिसमें डीजे, बैंड बाजों के साथ बडी संख्या में महिला-पुरूष और बच्चे नाचते गाते चल रहे थे, यह चल समारोह पाली रोड से होता हुआ, जय स्तम्भ चौक पहंुचा, उधर शिवपुरी रोड से निकला दूसरा चल समारोह जय स्तम्भ पर आकर सम्मिलित हो गया। चल समारोह में क्षेत्रीय विधायक बाबू जंडेल भी मौजूद थे, अखिल भारतीय बैरवा महासभा, बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, अजाक्स संगठन, ओबीसी महासभा, भाजपा, कांग्रेस सहित सर्व समाज के कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों के लोग भी शामिल रहे। बाद में जुलूस मैला मैदान के पास अम्बेडकर पार्क के पास आमसभा में तब्दील हो गया, इस मौके पर बाबा साहेब के जीवन पर सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिलेभर में बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्थान-स्थान पर हुआ जोरदार स्वागत
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर निकले चल समारोह का स्थान स्थान पर विभिन्न संगठनों एवं राजनैतिक दलों ने पुष्पवर्षा कर एवं शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। सर्वप्रथम विधायक बाबू जंडेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फोजी, ब्लॉक बस स्टेंड, माली समाज, पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान, भाजपा, वाल्मिकी समाज, पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, कांग्रेस नेता कुंजबिहारी सर्राफ, सहित कई संगठनों एवं लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया।
पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था रही चुस्त-दुरूस्थ
बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम, जुलूस एवं आयोजन को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखा। जिला कलेक्टर शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, रक्षित निरीक्षक अखिलेश शर्मा, टीआई सत्यम गूर्जर, यातायात प्रभारी अनिल बाथम के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने स्थान स्थान पर मोर्चा सम्हाला एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था को बनाये रखा।
