NEET Paper Leak: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष;

देश विदेश

नई दिल्ली 

राहुल, प्रियंका और अखिलेश ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर खोला मोर्चा

नई दिल्ली (NEWS UPDATE):नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संसद में विरोध दर्ज कराने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

1.4 लाख करोड़ का शिक्षा बजट, फिर भी छात्रों का भविष्य अंधकार में: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपए है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज है।वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों के साथ और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।

​’यह सरकार नहीं, तानाशाही है’: मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस हिरासत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

“यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है, यह पूरी तरह तानाशाही की तरह काम कर रही है। सरकार सांसदों का सम्मान नहीं करती और नियमों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।”

— मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष (कांग्रेस)

 

NEET Paper Leak News

Opposition Protest in Parliament

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi NEET Protest

Dharmendra Pradhan Resignation Demand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *