नई दिल्ली
पीएम मोदी या तो धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाएं या फिर खुद इसकी जिम्मेदारी लें,
नई दिल्ली(NEWS UPDATE): देश भर में हो रहे NEET पेपर लीक के विरोध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर छात्रों से न्याय करने की मांग की है
राहुल गांधी ने शनिवार को NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की मांग की
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख NEET छात्रों के साथ विश्वासघात हुआ है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि या तो वे धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटा दें या फिर खुद इसकी जिम्मेदारी लें।
