लखीमपुर खीरी
‘अब कोई परीक्षा नहीं होगी…’ वो आखिरी शब्द
राहुल गांधी ने कहा- ‘मोदी जी इंसाफ के लिए और कितने ऋतिक चाहिए?’
लखीमपुर खीरी (News update): ” अब कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं होगी।” लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आखिरी शब्द थे जो उसने मरने से पहले कहे!
आखिर सिस्टम का फेल्यर ऐसी कितनी बलि लेगा और इसका अंत कहा होगा।
नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक के चलते लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे सिस्टम द्वारा की गई ‘हत्या’ करार देते हुए कहा कि साल 2015 से 2026 के बीच 148 घोटालों ने 9 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है। राहुल गांधी ने कहा कि शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ।
सिस्टम की बलि चढ़ते मासूम: राहुल गांधी
नीट परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर गोवा तक छात्रों की मौत की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बेहद तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि देश का युवा परीक्षाओं से नहीं हार रहा, बल्कि भ्रष्ट सिस्टम उसे मार रहा है। लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा का जिक्र करते हुए राहुल भावुक नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि तीसरी बार नीट की तैयारी कर रहा यह बच्चा परीक्षा रद्द होने की खबर सुनते ही टूट गया था। राहुल के मुताबिक, गोवा में भी एक छात्र ने इसी वजह से अपनी जान दे दी।
यह आत्महत्या नहीं, हत्या है’
राहुल गांधी ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार को घेरा और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने जो आंकड़े पेश किए, वो चौंकाने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले।, 87 परीक्षाएं रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।, 148 घोटालों में सजा हुई सिर्फ 1 को।, CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 किसी को सजा नहीं। NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले। और सबसे शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।’
पीएम मोदी से पूछा सवाल- अभी और कितने ऋतिक चाहिए?
राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि ‘मोदी जी कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए? मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा ये मेरा वादा है। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी।’
