नई दिल्ली
असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग, रेलवे की शुरुआती जांच में मिले संकेत
नई दिल्ली (Breaking News): भारतीय रेलवे की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हाल ही में ट्रेनों में लगी आग गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश की वजह से लगी थी।
ट्रेनों में आग लगने की हाल ही में हुई घटनाओं के मामलों में रेलवे ने इन्हें गर्मी या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं बल्कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा ट्रेनों में आग लगाने की आशंका जताई है। रेलवे का कहना है कि पिछले दिनों जितनी भी ट्रेनों के डिब्बों में आग लगी। उन सभी की प्राथमिक जांच में इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। जैसे की ट्रेनों में आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई। हर घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रेलवे का कहना है
रेलवे का कहना है कि हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की जो घटनाएं हुईं। इन सभी घटनाओं की जांच की गई। जिसमें शुरुआती जांच में संकेत मिल रहे हैं कि डिब्बों में शॉर्ट सर्किट होने या अन्य किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आग नहीं लगी।
जांच में पाया गया कि कुछ मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है। इनमें राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना की हुई जांच में सामने आया कि यहां किसी शख्स ने बिस्तर सामग्री (लिनन) को जलाने का प्रयास किया। जो डिब्बे में आग लगने का कारण बना।
इसी तरह से हावड़ा में ट्रेन में लगी आग के मामले में उस जले हुए कोच के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद हुआ। इससे साफ है कि किसी ने ट्रेन में आग लगाने की कोशिश की थी। जबकि कोटा में राजधानी ट्रेन में भी पहली आग की लपट बाथरूम से उठी थी
