IPL 2026 Awards: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका

खेल

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi Awards List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन समाप्त हो चुका है, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी के बाद हर तरफ सिर्फ एक ही नाम की चर्चा है—वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के महज 15 वर्षीय इस युवा ओपनर ने अपने बल्ले से वो गदर मचाया है कि बड़े-बड़े दिग्गज रिकॉर्ड्स देखते रह गए।

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी छाए रहे। उन्होंने इस सीजन की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने कुल 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

वैभव को सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने के लिए ‘ऑरेंज कैप’ और सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए ‘मोस्ट सिक्स’ का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्होंने सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के लिए ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ और कुल 436.5 पॉइंट्स के साथ आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी जीता। इन पुरस्कारों के तहत वैभव सूर्यवंशी को एक टाटा सिएरा (Tata Sierra) कार और कुल 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards List: जीते ये 5 बड़े पुरस्कार

15 साल और 65 दिन की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अवॉर्ड नाइट में एक के बाद एक कुल 5 बार स्टेज पर कदम रखा। उन्हें निम्नलिखित पुरस्कारों से नवाजा गया:

1. ऑरेंज कैप (Orange Cap Winner)

सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने के लिए वैभव को इस साल की प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ दी गई। वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा ऑरेंज कैप विनर बन गए हैं।

2. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP)

कुल 436.5 पॉइंट्स के साथ वैभव को इस सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान यानी ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ चुना गया।

3. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (Emerging Player of the Season)

साल के सबसे बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड मिला।

4. इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (Super Striker)

237.30 के अविश्वसनीय और तूफानी स्ट्राइक रेट से रन कूटने के लिए उन्हें सीजन का बेस्ट स्ट्राइकर चुना गया।

5. मोस्ट सिक्स अवॉर्ड (Super Sixes of the Season)

वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए कुल 72 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *