योग्यता में वैभव सूर्यवंशी किसी से कम नही

खेल

नई दिल्ली

योग्यता से हो आंकलन, उम्र से नहीं: वैभव सूर्यवंशी पर बोले शिखर धवन

नई दिल्ली (IPL2026): शिखर धवन ने कहा वैभव का आंकलन उसकी योग्यता के आधार पर करना चाहिये न कि उसकी उम्र के आधार पर।उसका प्रदर्शन उसकी योग्यता को साफ साफ प्रदर्शित करता है वो एक निडर हरफनमौला खिलाड़ी है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (VAIBHAV SOORYAVANSHI) को लेकर बड़ा बयान दिया है। धवन का कहना है कि किसी खिलाड़ी का मूल्यांकन उसकी उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाना चाहिए।
धवन ने कहा कि भले ही वैभव की उम्र महज 15 साल है, लेकिन उनके खेल में जो आत्मविश्वास और निडरता नजर आती है, वह बेहद खास है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ होकर बड़े शॉट खेलते हैं, जो कम उम्र में बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है।

एक इंटरव्यू में धवन ने कहा, “अगर वैभव सीनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे उसकी योग्यता के आधार पर आंका जाना चाहिए, न कि उम्र के आधार पर। वह अभी बच्चा है, लेकिन उसकी बल्लेबाजी कमाल की है। उसका समय जरूर आएगा।”

आईपीएल 2025 के बाद से वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। वह लीग में सबसे पहले 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और उनका स्ट्राइक रेट 238.10 रहा, जो बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक 37 छक्के लगाए हैं, जबकि चौकों की संख्या इससे कम है, जो उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है।

हालांकि, धवन ने यह भी माना कि भारतीय टीम के मजबूत टॉप ऑर्डर के चलते वैभव के लिए फिलहाल जगह बनाना आसान नहीं होगा। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। वहीं वनडे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *