मुरैना: स्कूल से 3 साल के ‘चीकू’ के गायब होने का सच आया सामने

मुरैना

मुरैना

पुलिस जांच में मां-नानी पर उठे सवाल

मुरैना (NEWS UPDATE): गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो स्कूल से दिनदहाड़े तीन साल के मासूम कार्तिकेय उर्फ चीकू के गायब होने की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया था। जिसे शुरुआत में सनसनीखेज अपहरण (Child Kidnapping in Morena) माना जा रहा था, पुलिस की मुस्तैदी और गहन पूछताछ के बाद उसमें एक बेहद हैरान करने वाला मोड़ सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, बच्चे की मां और नानी ने शुरुआती जांच में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। अब यह मामला पारिवारिक विवाद और बच्चे की कस्टडी से जुड़ा नजर आ रहा है।

दोपहर 12:40 बजे स्कूल से गायब हुआ चीकू, CCTV में कैद हुई घटना

गायत्री कॉलोनी के रेनबो स्कूल में मंगलवार दोपहर 12.40 बजे प्लेग्रुप के छात्र तीन वर्षीय कार्तिकेय उर्फ चीकू राजपूत को छुट्टी के तुरंत बाद स्कूटी सवार दो युवक अपने साथ ले गए। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना सामने आते ही शहर में अपहरण की चर्चा फैल गई और पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर साइबर सेल के साथ जांच शुरू कर दी। बच्चे की मां ईशू यादव, नानी ममता यादव और रिश्ते में मामा सत्या ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि मासूम का अपहरण कर लिया गया है।

अपहरण की झूठी कहानी? मां और नानी पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप

घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां ईशू यादव, नानी ममता यादव और रिश्ते के मामा सत्या ने पुलिस में बच्चे के किडनैप होने की शिकायत दर्ज कराई। मामा सत्या ने आरोप लगाया कि ईशू का उसके पति नीलेश राजपूत से पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है और नीलेश ने पहले भी बच्चे को ले जाने की धमकी दी थी।

लेकिन जब कोतवाली पुलिस ने मां ईशू यादव, नानी ममता यादव और सत्या को थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं:

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा: बच्चे को कथित तौर पर ईशू के पति नीलेश राजपूत का ड्राइवर ही लेकर गया है। पुलिस को अंदेशा है कि बच्चा इस वक्त राजस्थान के पाली में है, जहां ईशू का ससुराल है। पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत पाली के लिए रवाना कर दिया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आए ये 3 चौंकाने वाले तथ्य

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि ईशू और उसकी मां ने पुलिस को गुमराह किया। जानकारी मिली कि इसी वर्ष जनवरी-फरवरी में भी ईशु का पति अपने बेटे को मुंबई ले गया था। पुलिस अब पूरे घटना की कड़ियां जोडकर जांच कर रही है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि बच्चे को लेने आए लोग मुरैना में एक रिश्तेदार की स्कूटी लेकर स्कूल पहुंचे थे। वहीं स्कूल संचालक नीरज शिवहरे ने बताया कि बच्चे के एडमिशन फॉर्म में सत्या का मोबाइल नंबर दर्ज था। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को लेने आए युवक ने कार्तिकेय और चीकू दोनों नाम बताए थे।

 

बच्चा भी उसे पहचानता हुआ प्रतीत हुआ और बिना विरोध उसके साथ चला गया, इसलिए स्कूल स्टाफ को किसी अनहोनी का संदेह नहीं हुआ। स्कूल संचालक ने यह भी बताया कि घटना के बाद ईशू यादव लगातार फोन पर कहती रही कि वह दिल्ली से मुरैना आ रही है, जबकि जांच में पता चला कि वह आगरा से ट्रेन के जरिए मुरैना पहुंची थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गलत जानकारी क्यों दी गई।

 

Morena police child kidnapping revelation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *