नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग फूट-फूट कर रोईं

श्योपुर

श्योपुर

श्योपुर नगरपालिका अध्यक्ष से धक्का-मुक्की

 

श्योपुर (NEWS UPDATE):विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत करने गई नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार धक्का-मुक्की,

मध्य प्रदेश के श्योपुर में विधानसभा अध्यक्ष के आगमन के दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया

संवाददाता अनुसार, नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ और अव्यवस्था के बीच उनके साथ धक्का-मुक्की हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नाकाफी थी, जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई।

घटना से आहत होकर नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग मौके पर ही भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली।

वहीं अध्यक्ष के पति सुजीत गर्ग ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसकी वजह से इस तरह की घटना हुई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *