शिवपुरी में स्थापित होगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट डिफेंस प्लांट

शिवपुरी

शिवपुरी

CM मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया भूमिपूजन

शिवपुरी (HRIDAY STAMBH) : शिवपुरी जिले में स्थापित होगा दक्षिण एशिया का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट।

अडानी समूह द्वारा लगाए जा रहे इस मेगा प्रोजेक्ट का भूमिपूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संयुक्त रूप से किया। इस प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ भारतीय सेना को आधुनिक हथियार मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

शिवपुरी में बनेंगे आधुनिक हथियार और मिसाइलें

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस का यह प्लांट तकनीक और उत्पादन क्षमता के मामले में बेहद उन्नत होगा। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भारतीय सेना और वैश्विक बाजार के लिए अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा इनमें अत्याधुनिक राइफलें और गन्स, देश  की सुरक्षा को मजबूत करने वाली नेक्स्ट-जेन मिसाइलें, विमानों और ड्रोन्स में इस्तेमाल होने वाले हाई-टेक पार्ट्स।

ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास को लगेंगे पंख: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस प्रोजेक्ट को शिवपुरी और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े डिफेंस प्लांट के आने से स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन से जुड़े छोटे उद्योगों (MSMEs) को भारी बढ़ावा मिलेगा, जिससे इलाके की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी।

 

Adani defense plant Madhya Pradesh

South Asia largest private defense plant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *