FCI ने मध्यप्रदेश में 17 हजार मीट्रिक टन गेंहू रिजेक्ट

राज्य

भोपाल

किसानों को संकट में डाला

भोपाल (हृदय स्तंभ )-: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूँ की खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है हालांकि खरीद देर से शुरू होने के कारण सरकार को आलोचनाओं का दौर झेलना पड़ा था। लेकिन अब यह रफ्तार पकड़ चुका है मुख्यमंत्री का ग्रह क्षेत्र उज्जैन जिला इसमे सबसे आगे निकल चुका है।

उत्पादन में पहिले कई बार रिकॉर्ड स्थापित कर चुका नर्मदापुरम में अभी तक 2.58 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 3500 मीट्रिक टन गेंहू को FCI ने रिजेक्ट कर दिया है। ये आंकड़ा प्रदेश के 55 जिलों में सबसे ज्यादा है।

अब रिजेक्ट गेंहू की ग्रेडिंग करवाई जा रही है जिस से इसे दोबारा भेजा जा सके।
FCI ने प्रदेश में 17 हजार मीट्रिक टन गेहूं रिजेक्ट किया है।जिस से किसानों को भुगतान का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *