विदिशा
विधायक बोले- ‘अवैध हुआ तो चलेगा बुलडोजर’
विदिशा (NEWS UPDATE):विदिशा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। सिरोंज तहसील के मुरवास स्थित एक मदरसे में महिला शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपी मौलवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय बीजेपी विधायक ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ मदरसे की जांच की मांग की है।
भाई को जान से मारने की धमकी देकर किया गैंगरेप
26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मुरवास स्थित ‘सिराज एजुकेशन मदरसा’ में टीचर है। मदरसे के तीन मौलवी— नसीर खान, अख्तर खान और जावेद खान काफी लंबे समय से उस पर गंदी नजर रख रहे थे और आए दिन अभद्र व्यवहार करते थे।
घटना वाले दिन आरोपी मौलवी नसीर खान ने काम के बहाने महिला शिक्षिका को अपने दफ्तर (केबिन) में बुलाया। जैसे ही पीड़िता वहां पहुंची, नसीर ने उसे दबोच लिया।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए ज्यादती की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।
मौलवियों पर मदरसे में लेडी टीचर से दुष्कर्म का आरोप
26 वर्षीय महिला शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुरवास स्थित सिराज एजुकेशन मदरसे में कार्यरत तीनों मौलवी नसीर खान, अख्तर खान और जावेद खान ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी लंबे समय से उस पर गंदी नजर रखते थे और अभद्र व्यवहार करते थे।
घटना वाले दिन मौलवी नसीर ने उसे काम के बहाने अपने दफ्तर में बुलाया। जब वो मौलवी के केबिन में पहुंची तो नसीर ने उसे पकड़ लिया और अन्य दोनों मौलवियों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए ज्यादती की।
बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा की दो टूक- ‘अवैध मिला तो जमींदोज होगा मदरसा’
इस घटना को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से प्रदेश स्तरीय उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो एक मिसाल बने।
इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से यह भी जांच करने को कहा है कि यदि यह मदरसा नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो इस पर भी तत्काल वैधानिक व जमींदोज करने जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए।
