Bhopal News: पसंद की चीज न मिलने पर रूठी 3 साल की मासूम, स्कॉर्पियो ने 20 फीट तक घसीटा

राज्य

भोपाल 

मासूम की जिद बन गई काल

भोपाल (NEWS UPDATE):मनपसंद चीज न मिलने पर रूठकर एक 3 साल की मासूम सड़क पर आ बैठी। लेकिन, इसी दौरान बच्ची के ठीक सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो 10 सैकंड बाद मासूम की मौत बनकर आगे बढ़ गई।

भोपाल के बैरसिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल की मासूम बच्ची अपनी मनपसंद चीज न मिलने से नाराज होकर बीच सड़क पर बैठ गई।

इसी दौरान सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो कार मासूम के लिए काल बन गई। कार चालक ने बिना देखे गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे बच्ची गाड़ी के नीचे फंसकर 20 फीट तक घिसटती चली गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह पूरी दर्दनाक घटना वहां पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो बेहद विचलित करने वाला है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची के बैठने के महज 10 सेकंड बाद ही स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन को आगे बढ़ा दिया। बच्ची को घसीटने के बाद गाड़ी का पिछला पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

खौफनाक मंजर देख मची चीख-पुकार

ललरिया गांव में रहने वाले सोहेल खान की 3 वर्षीय बेटी जूना खान रविवार को अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर पसंद की चीज न मिलने से जूना नाराज हो गई। लौटते समय बड़ी बहन तो सड़क पार कर आगे निकल गई, लेकिन जूना रूठकर बीच सड़क पर ही बैठ गई।

जूना जिस जगह बैठी थी, वही एक स्कॉर्पियो कार भी खड़ी थी। बच्ची के बैठने के महज 10 सेकंड बाद ही चालक ने बिना देखे वाहन को आगे बढ़ा दिया। मासूम उसके नीचे फंस गई और 20 फीट तक घिसटती चली गई। इसके बाद वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

आरोपी कार चालक की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान जाकिर खान के रूप में कर ली है, जो उसी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, मासूम मृतका के पिता सोहेल खान और मां दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *