ब्यूटीशियन युवती ने हनीट्रैप में डॉक्टर को फसाया

राज्य

सिंगरौली

Honey trap case में फिर एक बार फसाया डॉक्टर 

सिंगरोली (NEWS UPDATE): प्रदेश में इतनी कार्यवाही के बाद भी हनीट्रैप जैसे मामले नियंत्रण में आते दिखाई नहीं देते, आए दिन ऐसे मामले सामने आने से एक ओर जहां चिंता का विषय है वही दूसरी ओर समाज किस दिशा में जा रहा है ये चिंतनीय है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। मामला सिंगरौली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक डॉक्टर को एक 24 साल की युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये की मांग की। युवती ने डॉक्टर का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था और उसे वायरल करने की धमकी दे रही थी, लेकिन डॉक्टर युवती की धमकी से डरा नहीं और पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवती का एक साथी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इलाज के दौरान पहचान

वैढ़न थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर ने 12 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहनी वाली 24 वर्षीय युवती बीते दिनों उनके पास इलाज कराने के लिए आई थी। इलाज के दौरान दोनों के बीच हो पहचान गई और फिर उनके बीच बातचीत होने लगी। 2 मई को युवती ने उन्हें वीडियो कॉल किया और आपत्तिजनक स्थिति में बात करते हुए करीब 10 मिनट की कॉल को स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए सेव कर लिया।
ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये
आपत्तिजनक स्थिति में हुई बातचीत की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के बाद युवती ने अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। युवती ने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो रिकॉर्डिंग को डॉक्टर की पत्नी को भेज देगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। युवती की धमकी से परेशान होकर डॉक्टर ने 12 मई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरु की। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी अभी फरार है। युवती के पास से उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है।

ब्यूटीशियन है आरोपी युवती

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती ब्यूटीशियन है, जो शादी व अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं का मेकअप करने के लिए घर-घर जाती है। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि युवती इससे पहले भी दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है और वो दोनों मामले फिलहाल सुनवाई में है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग पर बात करते वक्त सावधानी बरतें और अगर कोई किसी भी तरह से ब्लैकमेल करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *