शिवपुरी स्मार्ट बाजार का ‘जहरीला’ पनीर, खाते ही दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत

शिवपुरी

शिवपुरी

पुरानी शिवपुरी के आसिफ खान का आरोप- स्मार्ट बाजार पर बदबूदार और कड़वा पनीर बेचने का आरोप, खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग

शिवपुरी (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH)- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट बाजार एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां से खरीदे गए पनीर को खाने के बाद दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पनीर को खराब, बदबूदार और कड़वा बताते हुए खाद्य विभाग तथा पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पुरानी शिवपुरी स्थित आशिफ खान ने बताया कि उन्होंने 21 मई को स्मार्ट बाजार से पनीर खरीदा था। घर ले जाकर जब पनीर का उपयोग किया गया तो उसमें से तेज बदबू आ रही थी और उसका स्वाद भी कड़वा था। पनीर खाने के कुछ ही समय बाद उनके दोनों बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे परिवार के लोग घबरा गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बाजार में खुलेआम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य लोग भी बीमार हो सकते हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

आशिफ खान ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पनीर के सैंपल लेकर उसकी लैब जांच कराई जाए और यदि पनीर खराब पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इधर, मामले के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बाजारों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच नहीं होने से उपभोक्ताओं की जान जोखिम में पड़ रही है।

Shivpuri breaking news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *