शिवपुरी में एक भीषण हादसे में डम्पर ने मारी बाइक सवार को टक्कर

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल

शिवपुरी में सुबह सुबह एक भीषण हादसे ने शहर की आंखे खोली।जहाँ एक डम्पर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शहर के गुना बायपास पर तरुण रेसीडेंसी के सामने सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों में एक की पहचान पंकज शर्मा निवासी बदौड़ी के रूप में हुई है, जो बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे घायल युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *