श्योपुर
भाजपा महिला संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न, आज करेंगे विरोध प्रदर्शन
श्योपुर। बीते दिनो भारतीय संसद में सरकार द्वारा पेश किये गये नारी शक्ति वंदन बिल के विपक्ष के विरोध के बाद महिलाओं में भारी आक्रोश है, जिसे लेकर आज बुधवार को शहर के जय स्तम्भ पर महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके लिए मंगलवार को शाम 04 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, जिसमें महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलता, लेकिन विपक्षी महिला आरक्षण के विरोध में खुलकर सामने आए और खिलाफ में वोटिंग कर बिल को गिरा दिया, जो देश की महिलाओं के खिलाफ एक सोची समझी साजिश है, इस दौरान महिला मोर्चा की अगुआई में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके लिए संयुक्त महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में जिपं उपाध्यक्ष नीरज जाट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश नागर, श्रीमति सरोज तोमर, श्रीमति नेहा कुलश्रेष्ठ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सोनी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री यशप्रताप सिंह चौहान, सौरभ भार्गव, संजय मंगल, राजबहादुर मारू सहित बडी संख्या में भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी मौजूद रहे।
