आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दतिया
दतिया
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिले के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मचारी रामलला मंदिर पर एकत्र हुए और बैठक के बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्स और सरकारी कर्मचारी समान कार्य करते हैं, लेकिन सुविधाओं में भारी अंतर है। आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो बच्चों की शिक्षा में सहायता मिलती है और न ही दुर्घटना या आपात स्थिति में कोई आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध होती है। कर्मचारियों ने “समान कार्य के लिए समान सुविधा” लागू करने की मांग की। संगठन ने सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, बीमा, शिक्षा सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की, ताकि उनके साथ हो रहा भेदभाव समाप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *