श्योपुर
भगवान परशुराम जन्म महोत्सव का समारोह पूर्वक समापन, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित
श्योपुर। सर्व ब्राह्यण महासभा द्वारा भगवानप परशुराम जन्म महोत्सव का समारोह पूर्वक समापन रविवार को देर रात्रि 10 बजे उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हो गया। इसके पूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर से भगवान परशुराम मंदिर तक निकाली गई जिसका स्थान स्थान पर स्वागत सत्कार किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नौनार सरकार महंत श्रीगोपाल दास जी महाराज मौजूद रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम रूपेश उपाध्याय, बीईओ मधु शर्मा मौजूद रही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नौनार सरकार महंतश्री ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए ब्राह्यण सर्वोपरि है, देश के उच्च पदो पर भी ब्राह्यण मौजूद है जो देश के विकास में सहभागी बन रहे हें तो वहीं सामाजिक, राजनीति एवं आर्थिक क्षेत्र में ब्राह्यण समाज के लोगो को प्राथमिकता मिलती है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। बीते दिनो समाज के होनहार विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए समाज को गौरवान्वित किया हैं, हमारे ये युवा भारत के भविष्य का निर्माण करेंगे। इस दौरान महाराजश्री एवं अतिथियों द्वारा समाज के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान एडीएम रूपेश उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्यण समाज के युवाओं में प्रतिभाओं का कमी नहीं हैं, वे शिक्षित वर्ग में गिने जाते हैं, क्योंकि वे शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रेष्ठ कार्य में सलंग्न रहते हैं। इस दोरान स्वागत भाषण महासभा के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, कार्यक्रम परिचय महामंत्री कृष्णकांत उपाध्याय बंटी ने दिया वहीं कार्यक्रम का संचालन गिर्राज किशोर शर्मा एवं आभार परशुराम जन्म महोत्सव के सहसंयोजक राघव सरकार ने प्रकट किया। इस दौरान महोत्सव के संयोजक वेदप्रकाश त्रिपाठी, सहसंयोजक रोहित शर्मा घीवाले, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जुगराज शर्मा, केएन पाराशर, गोविंद तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मला आचार्य, मायाराज शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष लीला गौतम, युवति मंडल अध्यक्ष निखार समाधिया, युवक मंडल अध्यक्ष ऋषि पाराशर सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।
शोभायात्रा में उमड़े विप्र बंधु
भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई जो शिवपुरी रोड़, जय स्तम्भ, गोलम्बर, मैन बाजार, मैन चोराहा होते हुए किला रोड़ स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पहंुची। इस दौरान शोभायात्रा में सैकड़ो कीसंख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे जिन्होनंे नाचते गाते शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। इस दौरान स्थान स्थान पर शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया गया।
उत्कृष्ट सम्मान समारोह आयोजित
भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें बीते दिनो घोषित एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरूष्कृत किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को पुरूष्कृत किया गया। इसके अलावा महासभा के संविधान संशोधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एड.महेश शर्मा को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
