जोहान्सबर्ग वनडे में एडेन मार्करम बने अनचाहे रिकॉर्ड का शिकार

खेल

​जोहान्सबर्ग

जोश हेजलवुड ने पहली गेंद पर किया आउट

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग के प्रसिद्ध वांडरर्स स्टेडियम  में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा,,, झटका लगा।
​

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड  ने मैच की पहली गेंद पर ही साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मार्करम बिना खाता खोले (गोल्डन डक) कूपर कोनोली को कैच थमा बैठे।
​

वनडे क्रिकेट में जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
​इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट के इतिहास में पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने के साथ ही एडेन मार्करम के नाम एक अनचाहा और निराशाजनक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस झटके ने अफ्रीकी खेमे में शुरुआती दबाव बना दिया है।
​

सीरीज में रोमांचक स्थिति
​गौरतलब है कि तीन मैचों की इस घरेलू वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 67 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोहान्सबर्ग में बेहद आक्रामक शुरुआत करते हुए मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *