सगाई के बाद मंगेतर से दुष्कर्म

ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर फिर शर्मसार 

ग्वालियर (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH):मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक SAF आरक्षक के खिलाफ उसकी मंगेतर ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि सगाई पक्की होने के बाद SAF आरक्षक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पीड़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पीड़िता के मुताबिक मार्च के महीने में उसकी सगाई हुई थी और 5 मई को शादी होनी थी।

सगाई के बाद बनाने शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि वो एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है और 15 फरवरी को पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका रोका SAF आरक्षक अंकित ओझा के साथ हुआ था। अंकित एसएएफ सेकेंड बटालियन ग्वालियर में पदस्थ है और तिलक नगर में सरकारी आवास में रहता है। पीड़िता के मुताबिक रोका के बाद उसकी अंकित से फोन पर बातचीत होने लगी। मार्च के महीने में उसकी अंकित के साथ सगाई हुई और सगाई के बाद वो मंगेतर अंकित के साथ घूमने के लिए जाने लगी। क्योंकि दोनों की शादी होने वाली थी इसलिए परिवारवालों को भी कोई आपत्ति नहीं थी। युवती का आरोप है कि 3 मार्च को अंकित उसे अपने घर पर ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो अंकित ने उससे कहा कि हमारी शादी होने वाली है और शारीरिक संबंध बनाना कुछ गलत नहीं है। वो अंकित की बातों आ गई, इसके बाद 9 मार्च और फिर 18 मार्च को भी अंकित उसे अपने घर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से किया इनकार

पीड़ित युवती का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी अंकित ओझा ने अब शादी करने से इनकार कर दिया है। दोनों की शादी मई में होनी थी, परिवार के लोगों ने अंकित को समझाने की की पूरी कोशिश की जिससे शादी टूटने से बच जाए, लेकिन वो अब उससे शादी नहीं करना चाहता। अंकित ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया है। अंकित के शादी करने से मना करने के बाद अब पीड़िता ने माधौगंज थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *