पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फिर बढ़े

देश विदेश

नई दिल्ली 

पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): पेट्रोल डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखी जा रही है ,पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अन्य देशों की तरह अब भारत पर भी दिखने लगा है। दरअसल, तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल (petrol diesel price hike) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई यह वृद्धि आम जनता के लिए दोहरा झटका है, क्योंकि गत शुक्रवार यानी 15 मई को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी की थी। एक सप्ताह के भीतर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि की गई है। कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है।

चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं-

पेट्रोल की कीमतें
शहर कीमत (Rs) बढ़ोतरी
दिल्ली 98.64 +0.87
कोलकाता 109.70 +0.96
मुंबई 107.59 +0.91
चेन्नई 104.49 +0.82
हाई स्पीड डीजल की कीमतें
शहर कीमत (Rs) बढ़ोतरी
दिल्ली 91.58 +0.91
कोलकाता 96.07 +0.94
मुंबई 94.08 +0.94
चेन्नई 96.11 +0.86

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जो तेजी आई है, उसे पूरी तरह से समायोजित करने के लिए यह बढ़ोतरी अभी पर्याप्त नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी संकट के चलते तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *