हाजीपुर
हाजीपुर (BREAKING NEWS): उत्तर प्रदेश का चर्चित ‘ज्योति मौर्य मामला’ तो आपको याद ही होगा? ठीक वैसा ही एक मिलता-जुलता मामला अब बिहार के वैशाली (हाजीपुर) जिले से सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित पति ने अपनी बीपीएससी (BPSC) शिक्षिका पत्नी पर धोखा देने और नौकरी मिलने के बाद छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पति का दावा है कि उसने अपनी पैतृक जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन शिक्षिका बनते ही उसने अपने कथित प्रेमी के लिए 10 साल के बेटे और पति से दूरी बना ली।
क्या है पूरा मामला?
अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के बाद दोनों का एक बेटा आरुष आर्या हुआ, जिसकी उम्र 10 वर्ष है. अमन के अनुसार, शादी के समय उनकी पत्नी इंटरमीडिएट पास थीं और आगे पढ़कर शिक्षिका बनना चाहती थीं।
‘मजदूरी की, पैतृक जमीन बेची ताकि पत्नी पढ़ सके’
पीड़ित पति का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी. मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अमन ने आरोप लगाया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्से की डेढ़ कट्ठा जमीन तक बेच दी. इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की।
अमन कुमार ने बताया कि बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में गुंजन कुमारी का चयन 6 से 8वीं कक्षा की शिक्षिका के रूप में हुआ. प्रशिक्षण सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुआ और बाद में उनकी पोस्टिंग वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई।
ट्रेनिंग के दौरान कॉलेज फ्रेंड से बढ़ीं नजदीकियां
अमन का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान उनकी पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ गईं. उन्होंने दावा किया कि दोनों पहले से संपर्क में थे और प्रशिक्षण के दौरान चोरी-छिपे मिलते थे. अमन ने कहा कि सुपौल में रहने के दौरान उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि “प्रेम प्रकाश अंकल” घर आते थे और कई दिनों तक वहां रुकते थे।
पति का दावा: किराए के मकान में रंगे हाथों पकड़ा, बुलाई पुलिस
अमन कुमार ने बताया कि पिछले एक साल से उनकी पत्नी उनसे अलग हाजीपुर के लिच्छवि नगर में एक किराए के मकान में रह रही है और उन पर झूठे केस भी दर्ज करवा चुकी है।
मामले में नया मोड़ 23 मई को आया। अमन के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि उस किराए के मकान में प्रेम प्रकाश का आना-जाना है। जब अमन वहाँ पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और प्रेम प्रकाश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद अमन ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और ‘डायल 112’ पुलिस को इसकी सूचना दी।
अमन का आरोप है कि पुलिस के आने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया। इस हंगामे के दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, लेकिन उनका दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो उनके पास सुरक्षित है। फिलहाल, परेशान पति अपने 10 साल के बेटे के साथ अकेले रह रहे हैं और बेटे के भविष्य को देखते हुए उसे हॉस्टल भेज दिया है।
BPSC Teacher Extra Marital Affair
BPSC Teacher Gunjan Kumari
