पड़ोसी से बात करते करते महिला छत से गिरी

राज्य

भोपाल

तीसरी मंज़िल की छत पर से पड़ोसी से बात करते करते महिला गिरी,मौके पर मौत 

भोपाल (NEWS UPDATE) : राजधानी भोपाल की एक घटना में सभी का ध्यान आकर्षित किया जहां एक जरा सी लापरवाही ने एक महिला का जीवन ले लिया

राजधानी भोपाल में एक महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की संजीव नगर कॉलोनी की है। बताया गया है कि जिस वक्त घटना हुई महिला घर की तीसरी मंजिल पर खड़े होकर पड़ोसी से बातचीत कर रही थी और इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।

पड़ोसी से बात करते-करते छत से गिरी महिला

निशातपुरा थाना क्षेत्र की संजीव नगर कॉलोनी में रहने वाले वेटनरी डॉक्टर विनोद शुक्ला की पत्नी संध्या शुक्ला (48 वर्ष) की घर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है, बताया गया है कि संध्या तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर पड़ोसी से बात कर रही थी इसी दौरान अचानक नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *