MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी! 39 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

राज्य

भोपाल

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल (Weather Update): मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण राज्य में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के करीब 39 जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि (Hailstorm) को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मध्य प्रदेश में अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के करीब 39 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके चलते मुरैना, श्योपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ 

जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, फसलों को नुकसान की आशंका

इसके अलावा इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

तेज आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे नहीं ठहरने की अपील की गई है। वहीं, कई जगहों पर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका के बीच किसानों को भी सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *