भाजपा पूर्व विधायक कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल हुए

राज्य

भोपाल

BJP के पूर्व विधायक ने युवाओं से मांगा समर्थन

भोपाल (NEWS UPDATE)। कॉकरोच जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तब हलचल पैदा कर दी जब भाजपा भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक इसमें शामिल होने के साथ साथ युवाओं से शामिल होने का आव्हान करते है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया और चर्चा में आने वाला घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर खुद को कथित तौर पर “कॉकरोच जनता पार्टी” से जोड़ने की घोषणा की है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

वीडियो संदेश में नारायण त्रिपाठी ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि देश में लंबे समय से छात्र आंदोलनों की आवाज कमजोर पड़ गई थी, लेकिन हाल के समय में जो युवा सामने आए हैं, उन्होंने नई राजनीतिक चेतना दिखाई है। उन्होंने इन युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अब एक नया दौर शुरू हो रहा है, जहां पढ़े-लिखे और जागरूक युवा नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं के भीतर बदलाव की इच्छा दिखाई दे रही है और आने वाले समय में यही ऊर्जा राजनीति और व्यवस्था में नए परिवर्तन ला सकती है।

सरकार पर निशाना साधते हुए त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि विरोध की आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जाती है, जिससे लोग खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को जगह मिलनी चाहिए।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने युवाओं से कॉकरोच जनता पार्टी” का समर्थन करने और इससे जुड़ने की अपील की। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.96 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं.. नारायण त्रिपाठी के इस कदम को राजनीतिक रूप से कितना समर्थन मिलता है और इसका युवाओं पर क्या असर पड़ता है, यह आने वाले समय में साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *