भारत में हो सकती है इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन जैसी क्रांति

देश विदेश

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस ने किया दावा

नई दिल्ली: वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए पूर्व जस्टिस का बड़ी क्रांति को ले कर दिया गया बयान देश में चर्चा का विषय बन गया है।पूर्व जस्टिस का ये बयान तब आया है जब देश में कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा जोरो पर है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस ने भारत के भविष्य में होने वाली एक बड़ी क्रांति को लेकर चेतावनी दी है। पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने हालांकि यह भी कहा है कि क्रांति तो जरूर होगी, लेकिन यह कब और किसके नेतृत्व में होगी यह कोई नहीं जानता। उन्होंने अपना दावा पुख्ता करने के लिए फ्रांस, रूस, चीन और इंग्लैंड का भी उदाहरण दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बेहद कम समय के अंदर देश के अंदर चर्चा का विषय बन गई। इस बीच अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है कि क्या भारत में नेपाल और श्रीलंका जैसी युवा क्रांति आएगी। इस चर्चा के बीच अब सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court of India) के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने दावा किया है कि भारत में भी इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन की तरह ही क्रांति जरूर आएगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका नेतृत्व कौन करेगा और यह कब आएगी। ये किसी को भी नहीं पता। ऐतिहासिक स्वरूपों के बारे में कोई भी व्यक्ति हठधर्मी नहीं हो सकता।

विपक्षी नेता कर रहे Zen-g आंदोलन की बात

बता दें कि हाल ही में नीट जैसी परीक्षा में हुए पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद छात्रों और युवाओं में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक स्टूडेंट्स और विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में विपक्ष के बड़े नेता युवाओं से नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव तक जेन जी आंदोलन को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *