डबरा
बिना अनुमति बनाए जा रहे प्रतिमा स्थापना फाउंडेशन को पुलिस ने हटवाया
डबरा (हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH)। शहर में अचानक तनाव की स्थिति तब निर्मित हुई जब भीम आर्मी और अन्य समाजसेवी एवं प्रशासन के बीच प्रतिमा स्थापना को ले कर टकराव के हालात बने।
जेल रोड मुख्य मार्ग स्थित पिछोर तिराहा क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए जा रहे प्रतिमा स्थापना फाउंडेशन को पुलिस प्रशासन ने देर रात हटवा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता एवं अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
बताया गया है कि डिवाइडर पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना के लिए अवैध रूप से चबूतरा निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य रुकवाते हुए अवैध फाउंडेशन को तुड़वा दिया।
घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रित रही। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
