मीनाक्षी नटराजन मामले में नया मोड़, जयवर्धन सिंह का आरोप संविधान के आर्टिकल 220 का उल्लंघन’

राज्य

भोपाल 

रोहित आर्य ने किया संविधान के आर्टिकल 220 का उल्लंघन’

भोपाल (NEWS UPDATE): मध्यप्रदेश राज्य सभा चुनाव में अब जयवर्धन सिंह ने मोर्चा खोल दिया है उन्होंने सीधे सीधे रिटायर्ड जज रोहित आर्य पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का विवाद अब एक नए कानूनी और राजनीतिक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी की ओर से आपत्ति दर्ज कराने वाले हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रोहित आर्य ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 220 का खुला उल्लंघन किया है।

 

क्या है संविधान का अनुच्छेद 220 और जयवर्धन सिंह का दावा?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश की कॉपी दिखाते हुए कहा कि भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट की ओर से अधिकृत आपत्तिकर्ता के रूप में ‘जस्टिस रोहित आर्य’ का नाम दर्ज है।

जयवर्धन सिंह ने संविधान का हवाला देते हुए कहा:

“जस्टिस रोहित आर्य मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। हमारे संविधान के अनुच्छेद 220 में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के कोई भी रिटायर्ड जस्टिस अपने ही गृह राज्य (जहां वे जज रहे हों) में किसी भी मामले या अथॉरिटी के समक्ष अपीयर (पेस/वकालत) नहीं हो सकते। रिटायर्ड जस्टिस ने निर्वाचन अधिकारी के सामने आपत्तिकर्ता बनकर इस नियम का उल्लंघन किया है।”

लोकतंत्र की हत्या और ‘सीट चोरी’ का लगाया आरोप

वीडियो संदेश में जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘सीट चोरी’ का प्रयास है। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे एक अनाधिकृत और अपात्र व्यक्ति भाजपा प्रत्याशी की तरफ से आधिकारिक आपत्तिकर्ता बन सकता है?

कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि देश में जो तानाशाही का माहौल है और संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है, यह घटना उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस पूरी प्रक्रिया और रिटायर्ड जज की भूमिका के खिलाफ चुनाव आयोग में अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराएगी।

Meenakshi Natarajan nomination row
MP Rajya Sabha Election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *