रीवा के होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पकड़े गए फॉरेस्ट रेंजर

राज्य

रीवा

पत्नी को देख ट्रक में चढ़कर भागे, वीडियो वायरल

रीवा (NEWS UPDATE): एक बार फिर रिश्तों को तार तार करते पति पत्नी और प्रेमिका का मामला फिर सामने आया है जिसने रिश्तो को सरेआम शर्मिंदा किया है

सतना वन विभाग में पदस्थ एक रेंजर को उसकी आरक्षक (कांस्टेबल) पत्नी ने रीवा के एक नामचीन होटल में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को फंसता देख रेंजर अपनी गाड़ी छोड़कर प्रेमिका के साथ एक ट्रक में चढ़कर भाग निकला।

2 घंटे तक होटल में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

यह पूरा मामला रीवा के छिजवार रोड स्थित रॉयल इन होटल (Royal Inn Hotel) का है। जानकारी के अनुसार, सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय सोमवार को अपनी प्रेमिका के साथ इस होटल में आए थे। रेंजर की पत्नी को अपने पति के अवैध संबंधों की भनक पहले से थी, जिसके चलते उन्होंने रेंजर का पीछा किया और सीधे होटल के कमरे में जा धमकीं।

बाथरूम में छिपी थी प्रेमिका

पत्नी के अचानक कमरे में आने से रेंजर के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में अपनी प्रेमिका को बाथरूम में बंद कर दिया। हालांकि, पत्नी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बाथरूम से बाहर निकाला और जमकर हंगामा किया। इस बीच मौका पाकर प्रेमिका वहां से भाग निकली, जिसे पकड़ने के लिए पत्नी आवाज लगाती रही।

रेंजर की खुली पोल, गाड़ी छोड़ ट्रक से हुए फरार

होटल में करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय की हालत खराब हो गई। अपनी इज्जत बचाने के लिए रेंजर अपनी सरकारी/निजी गाड़ी को वहीं होटल में छोड़कर, भाग रही प्रेमिका के साथ सड़क पर चलते एक ट्रक में चढ़कर फरार हो गया। इस अजीबोगरीब फरारी का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है।

घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में रेंजर और उसकी प्रेमिका को अपनी गाड़ी छोड़ जान बचाकर ट्रक में चढ़ते हुए साफ देखा जा सकता है।

आरक्षक पत्नी की शिकायत पर रेंजर के खिलाफ FIR दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर की पत्नी पुलिस विभाग में ही आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर तैनात हैं। सोमवार को जब पत्नी ने होटल के कमरे में पति की इस करतूत का विरोध किया, तो रेंजर ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।

शाम को पीड़ित पत्नी ने रीवा के चोरहटा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और महिला आरक्षक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Forest Ranger Caught with Girlfriend Rewa Royal Inn Hotel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *