एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

राज्य

पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने किया टॉप, सीएम ने जारी की मेरिट लिस्ट

भोपाल |  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की औपचारिक घोषणा की।
इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सोलंकी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने स्ट्रीम-वाइज टॉपर सूची भी जारी कर दी है।

 10वीं टॉपर: प्रतिभा सोलंकी (पन्ना)।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया। इस रिजल्ट को छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए राहत की घोषणा की है जो न्यूनतम अंक प्राप्त करने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे छात्रों को ‘सेकंड चांस एग्जाम’ (पूरक परीक्षा) के माध्यम से अपना साल बचाने का अवसर मिलेगा।
परीक्षा की समय-सारणी: कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 7 मई से 19 मई 2026 तक होंगे। कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी।

रैंक नाम मार्क्स
रैंक 1 श्रुति तोमर 489/500
रैंक 1 आकाश अहिरवार 489/500
रैंक 2 मुस्कान रावत 488/500
रैंक 2 आदित्य चतुर्वेदी 488/500
रैंक 3 दीप्ति रावत 487/500
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
रैंक 1 चांदनी विश्वकर्मा 494/500
रैंक 1 खुशी राय 494/500
रैंक 2 मनु शुक्ला 489/500
रैंक 2 आर्ची माहेश्वरी 489/500
रैंक 2 खुशबू पाटीदार 489/500
रैंक 3 श्रुति गर्ग 488/500
रैंक 3 छवि अग्रवाल 488/500
रैंक 3 सानिया गुप्ता 488/500
रैंक 3 सृष्टि सिलावट 488/500
रैंक 3 रोशनी पटेल 488/500
रैंक 3 दीपाली सोनी 488/500
साइंस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
रैंक 1 श्लोक प्रजापति 493/500
रैंक 2 गौरी शर्मा 491/500
रैंक 2 डॉली पुरवार 491/500
रैंक 2 अर्जुन गुर्जर 491/500
रैंक 3 कान्हा शर्मा 490/500
रैंक 3 मनेंद्र केवट 490/500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *