मठेपुरा में 37 लाख के अटल सेवा सदन का लोकार्पण

श्योपुर

श्योपुर

सांसद निधि के सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन, सड़के भी लोकार्पित

जनपद अध्यक्ष के तीखे बोल, ढोढर में भी ग्रामीणो ने सुनाई खरी-खोटी

श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मठेपुरा में 37 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन अटल सेवा सदन का समारोह पूर्वक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ढोढर में भी नवीन सड़को का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित सड़को का लोकार्पण किया गया। हालांकि दोनो कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद को तीखे जुबानी हमलो का सामना करना पड़ा, जिससे स्थिति थोड़ी देर के लिए सन्नाटेदार हो गई। लेकिन लोगो में चर्चा का विषय बना कि जनप्रतिनिधि के सामने अब जनता मुखर होकर बोलने लगी है।
मठेपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद तोमर ने कहा कि पंचायत भवन-अटल सेवा सदन के निर्माण से पंचायत के कार्याे में और अधिक गतिशीलता आयेगी, उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास की दिशा में सतत् रूप से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी, जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, सुरेन्द्र जाट, अशोक गर्ग, नीरज जाट, सरपंच ललिता कमलेश बैरागी, ढोढर सरपंच नारायण प्रसाद गोयल सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इस अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा फीता काटकर पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आज ग्राम ढोढर में रामदेव जी मंदिर के पास सांसद निधि से बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 7 लाख रूपये की राशि सांसद निधि से प्रदाय की गई है।

6 करोड रूपये की सड़को का लोर्कापण एवं भूमि पूजन

सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा ग्राम ढोढर में 4 करोड 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित दो सडको का लोकार्पण भी किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत खोजीपुरा रेलवे स्टेशन से शालापत तक लागत 2.18 करोड एवं एल-106 ढोढर से नीमदा का सहराना तक लागत 1.94 करोड की सडके लोकार्पित की गई। 2 करोड 40 हजार रूपये लागत की तीन सडको के निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया गया जिनमें मेवाडा चकबमुलिया रोड से मोरपाल का सहराना तक, मोरपाल सहराना रोड से झंडु का सहराना रोड तक तथा झंडु का सहराना रोड से मथुरा का सहराना रोड तक सडक निर्माण कराया जायेगा।

जनपद अध्यक्ष ने मठेपुरा, ढोढर में ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी

एक दिवसीय दौरे पर श्योपुर आये क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर को कार्यक्रमो में तीखे जुबानी हमलो का भी सामना करना पड़ा है, जहां मठेपुरा में आयोजित अटल सेवा सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा ने महिलाओं के अपमान का आरोप लगा दिया तो कड़े तेवरो को देखते हुए भाजपा नेता महावीर सिंह ने मंच छोड़कर चले गये, इसके बाद ढोढर कार्यक्रम में भी ग्रामीण सहित एड. शम्भूदयाल गौतम ने भी संासद को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि हमारे ढोढर में जहां पहले रेलवे स्टेशन था, लेकिन अब यहां से 10 किमी दूर बनाया गया है, जिससे काफी परेशानी होगी, यहां कुर्ता-पजामा पहनकर फोटो खिंचाने के लिए होड़ की जगह समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं ग्रामीणों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इन कार्यक्रमो के जुबानी हमलो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *