कूनो के खुले जंगल में रिलीज किए दो चीते

श्योपुर

श्योपुर

प्रदेश ने चीतों को अंगीकृत कर परिवार का हिस्सा बनाया – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(CM Mohan Yadav)

श्योपुर (हृदय स्तंभ /HRIDAY STAMBH): संवाददाता कृष्णकांत उपाध्याय बंटी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अंगीकृत कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी, भारत में चीता पुनःस्थापना की यह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही हैं। चीता पुनर्विस्थापन के इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा है। यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों को खुले जंगल में रिलीज किए जाने के अवसर पर कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट पर सीसीवी -2, सीसीवी -3 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म, निवेश एवं जैनेटिक जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही हैं और आज प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट के रूप में पहचान बनाइ है। वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है।

इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट, कोषाध्यक्ष श्री सुमित सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुदगल, श्री बाबू सिंह यादव, श्री कौशल गोयल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही पीसीसीएफ श्रीमती राजौरा, डीआईजी श्री संजय कुमार जैन, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, डीएफओ कुनो श्री आर थिरूकुराल, सामान्य श्री केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *