कोविड की तरह वर्क फ्रॉम होम करने की PM मोदी की अपील

देश विदेश

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल बचाएं

नई दिल्ली(PM NEWS UPDATE):PM मोदी ने एक बार फिर देश की जनता से अपील की है कि वो घर पर से ही अपने काम करे घूमने फिरने को एक साल के लिए टाल दे।हालांकि ये अपील पेट्रोल डीजल की बचत का हवाला देते हुए की गई है।लेकिन कई जानकार इसे हंता वायरस से सुरक्षा के लिए भी इसे जोड़ कर देख रहे है

PM मोदी ने देश को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा- पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो से यात्रा करें, कारपूलिंग करें, वर्क फ्रॉम होम अपनाएं और विदेश यात्रा एक साल टाल दें।
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और हॉर्मुज संकट ने पूरी दुनिया के तेल बाजार को हिला दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि इस संकट के समय में हमें कर्तव्य को सबसे ऊपर रखते हुए पेट्रोल और डीजल बचाने का संकल्प करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हमें सावधानी बरतने होगी। विदेशी मुद्रा बचाना हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि पेट्रोल-डीजल आयात करने में बहुत विदेशी मुद्रा खर्च होती है।

पीएम मोदी ने आम लोगों से सीधे जुड़कर बात की। उन्होंने कहा कि शहरों में जहां मेट्रो है, वहां लोग सिर्फ मेट्रो से सफर करें। अगर कार लेनी ही है तो कारपूलिंग जरूर करें। यानी एक गाड़ी में जितने ज्यादा लोग बैठ सकें, उतने बिठाएं। जिनके पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, वे उन्हें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आPM दत डाली थी। पीएम ने कहा कि आज फिर से इन्हें अपनाना राष्ट्रहित में होगा। दफ्तर जाना जरूरी न हो तो घर से काम करें, इससे पेट्रोल की बचत होगी और समय भी बचेगा।

विदेश यात्रा और शादियां टालने की सलाह

प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग की बढ़ती आदतों पर भी चिंता जताई। विदेश में शादी करने, घूमने-फिरने और छुट्टियां मनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि इस संकट के समय में कम से कम एक साल तक विदेश यात्राएं टाल दें। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश का संतुलन बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *