दतिया में हादसों पर लगाम: सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की अनोखी पहल

दतिया

दतिया 

मवेशियों पर लगाए जा रहे रेडियम पट्टी

दतिया (HRIDAY STAMBH): हाईवे और प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दतिया पुलिस ने अनूठी और सराहनीय पहल शुरू की है। पुलिस द्वारा सड़कों पर घूमने वाली गायों के शरीर पर रेडियम लगाए जा रहे हैं। रेडियम लगाए जाने से रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी पड़ते ही मवेशी दूर से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क होकर दुर्घटना से बच सकेंगे।

हाईवे पर अचानक सामने आने वाले मवेशी अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बनते हैं। रात के समय कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को सड़क पर बैठे या घूम रहे मवेशी दिखाई नहीं देते और टक्कर होने की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए दतिया पुलिस ने मवेशियों की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की है।

रात में दूर से ही चमकेंगे मवेशी

राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर रात के समय दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण सड़क पर बैठे या घूम रहे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। इससे तेज रफ्तार वाहन मवेशियों से टकरा जाते हैं, जिससे न केवल बेजुबान पशुओं की जान जाती है बल्कि वाहन चालकों को भी गंभीर चोटें आती हैं।

दतिया पुलिस द्वारा लगाए जा रहे इन रेडियम स्ट्रिप्स पर जैसे ही वाहनों की हेडलाइट पड़ेगी, वे दूर से ही चमकने लगेंगे। इससे वाहन चालकों को समय रहते मवेशियों की मौजूदगी का पता चल जाएगा और वे सतर्क होकर हादसों से बच सकेंगे।

दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की कवायद

हाईवे पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी और इनके रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी उठ रही थी। ऐसे में पुलिस की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेडियम के कारण रात में वाहन की हेडलाइट पड़ते ही गायें चमकती हुई नजर आएंगी और वाहन चालकों को पर्याप्त दूरी से उनकी मौजूदगी का पता चल सकेगा।

पशुओं के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्राथमिकता

दतिया पुलिस का यह अभियान केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा से भी जुड़ा है। पुलिस की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। यदि अभियान को व्यापक स्तर पर जारी रखा जाता है तो हाईवे पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने में यह कदम काफी मददगार साबित हो सकता है।

Highway Accident Prevention

Stray Animals On Highway

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *