भिंड जिले के आलमपुर में दर्दनाक हादसा

भिंड

भिंड

दबोह से ग्वालियर जाने वाली बालाजी बस से कुचलकर महिला की मौत

आलमपुर के पुराना कॉलेज चौराहे की घटना

भिंड/आलमपुर( BREAKING NEWS) :भिंड के आलमपुर में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है जहाँ एक महिला की मौके पर मौत हो गई। ये घटना पुराना कॉलेज चौराहे पर हुई जब दमोह से ग्वालियर जा रही बालाजी बस एक महिला के ऊपर चढ़ गई।महिला ने वही घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

जिले के आलमपुर कस्बे में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुराना कॉलेज चौराहे पर उस समय हुई जब दबोह से ग्वालियर जा रही बालाजी बस ने महिला को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस द्वारा मृत महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और स्पीड नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *