नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर दी हमले की धमकी
नई दिल्ली (NEWS UPDATE): 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा पर आतंकी नजर गड़ाए बैठे है पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन फाल्कन स्क्वॉड ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर आतंकी हमले (Terrorist Attack) की धमकी दी है।
फाल्कन स्क्वॉड ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की धमकी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। इस धमकी के वायरल होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य अकाउंट्स को भी जांच के दायरे में रखा गया है और तकनीकी विश्लेषण के ज़रिये धमकी देने वालों का पता लगाया जा रहा है।
आतंकियों की ओर से सोशल मीडिया पर अंग्रेजी में जारी पत्र में शोपियां में जामिया सिराज उल उलूम मस्जिद पर हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा गया है कि इससे भारत का ‘संंघी’ शासन उनके लिए अमरनाथ यात्रियों को टारगेट करने का रास्ता बना रहा है। आतंकियों ने चेताया कि हिंदुत्व की मानसिकता और विचारधारा के दिल पर वार करने से वो झिझकेंगे नहीं। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर ऐसा खून-खराबा करने की धमकी दी कि पहाड़ भी कांप उठेंगे।
आतंकियों ने कश्मीरियों को भी धमकाते हुए कहा कि जो स्थानीय निवासी भारत का सहयोग करते हैं, वो गद्दार और जोंक की तरह हैं। आतंकियों ने ऐसे कश्मीरियों को खत्म करने की ज़रूरत बताया।
खुफिया सूत्रों के अनुसार फाल्कन स्क्वॉड पाकिस्तान के आतंकी संगठन द रेसिस्टेन्स फ्रंट – टीआरएफ (The Resistance Front – TRF) का एक प्रॉक्सी ग्रुप है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का ज़िम्मेदार टीआरएफ पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का छद्म नामधारी गुट है। फाल्कन स्क्वॉड ने एक अन्य गुट मुस्लिम जांबाज फोर्स के साथ मिलकर फरवरी में भी कश्मीरी पंडितों की हत्या की धमकी देते पोस्टर जारी किया था।
