उचाढ के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में तोड़फोड़

दतिया
दतिया
दतिया (BREAKING NEWS):जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उचाढ के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में आसामाजिक तत्वों द्वारा भैरव नाथ, शिव, गणेश, और हनुमान जी की मूर्तियों को खंडित करने की घटना सामने आई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर कृष्णा प्रजापति, जीतेन्द्र खटीक, लोकेंद्र कर्ण, जीतेन्द्र यादव (विक्की), राममिलन यादव, शिवम खटीक, और मलखान परिहार हैं। सरपंच भरसूला भी मौके पर मौजूद थे।
गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *