सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत

ग्वालियर

ग्वालियर

आखिरी इंस्टा रील पर उठे सवाल, संदिग्ध मौत से सनसनी फैली 

ग्वालियर (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): एक बार फिर डिप्रेशन और तनाव ने एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की जान ले ली, जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया , ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मौत से पहले की इंस्टा रील और पोस्ट में डिप्रेशन व तनाव के संकेत मिले हैं, जो जांच का अहम हिस्सा बन गए हैं.

21 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत पलक रजक की मौत ने फिर सनसनी फैला दी है. मामला अब सिर्फ एक मौत का नहीं रह गया, बल्कि सवालों का जाल बन चुका है. एक ओर ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वाले इसे सीधी हत्या मान रहे हैं. इस बीच पलक की आखिरी इंस्टा रील और पोस्ट अब उस रहस्य की परतें खोलती नजर आ रही हैं, जो उसके अंदर गहरे तक चल रहे दर्द और संघर्ष की कहानी बयान कर रही हैं.

मुरार के सुरैयापुरा की रहने वाली पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी. उसके अकाउंट पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उसकी रील्स पर हजारों-लाखों व्यूज आते थे. लेकिन जो चेहरा लोगों को स्क्रीन पर नजर आता था, उसके पीछे की जिंदगी बिल्कुल अलग थी. मौत के बाद जब उसके अकाउंट की जांच हुई, तो कई ऐसी पोस्ट सामने आईं, जो उसके मानसिक तनाव और टूटन की ओर इशारा कर रही थीं.

आखिरी रील ने बढ़ाई जांच की दिशा

पुलिस जांच में सामने आया कि मौत से दो दिन पहले, 10 मई को पलक ने एक रील पोस्ट की थी. इस रील में उसने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्द लिखे थे. इन शब्दों ने अब जांच एजेंसियों का ध्यान खींच लिया है. अधिकारी इन संकेतों के जरिए उसकी मानसिक स्थिति और निजी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *