सीकर
दवाई लेने के बहाने घर से गई थी
सीकर (NEWS UPDATE) : 24 साल की लड़की की मां ने ये आरोप लगाया है कि 41 साल का शादीशुदा व्यक्ति जो कि उनके पति की वर्कशॉप पर आता था उसने उनकी बच्ची को बरगलाकर बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।
चूंकि व्यक्ति दूसरे समुदाय का है इसलिए इस मामले में लवजिहाद के आरोप लग रहे है।
युवती की मां ने कुछ दिनों पहले थाना में बेटी के गुमशुदा होने की एमपीआर दर्ज करवाई थी। युवती दवाई लेने के बहाने से घर से गायब हुई थी। हालांकि युवती ने एसपी के सामने पेश हुई।
पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुलाया, जहां परिजनों ने करीब पांच घंटे तक युवती से समझाइश की लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने पुलिस के सामने ही माता-पिता के साथ रहने से मना कर दिया। युवती की सीकर स्थित सखी सेंटर पर काउंसलिंग भी की गई लेकिन उसने किसी की एक नहीं मानी और युवक के साथ चली गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पति के वर्कशॉप पर 41 साल का दूसरे समुदाय का युवक पिछले पांच साल से आता था, उसने उनकी बेटी को बरगलाया और बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
परिवार का कहना है कि युवक पहले से निकाह किया हुआ है और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि युवती बालिग थी, जिसने स्वतंत्र रहने की इच्छा जाहिर की। परिजनों और सखी सेंटर ने भी काउंसलिंग की थी।
