ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, देवघर में उर्स में हुए शामिल

ग्वालियर

ग्वालियर

स्टेशन पर समर्थकों ने किया स्वागत, गोरखी देवघर पहुंचकर बाबा मंसूर शाह औलिया की दरगाह पर की इबादत

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। स्टेशन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सिंधिया गोरखी स्थित देवघर पहुंचे, जहां बाबा मंसूर शाह औलिया के उर्स में शामिल होकर दरगाह पर इबादत की।

सिंधिया ने दरगाह पर क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की। गोरखी स्थित देवघर और बाबा मंसूर शाह औलिया की दरगाह से सिंधिया परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है। सिंधिया के उर्स में शामिल होने के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *