MP Crime: सतना में नागौद राजघराने की बहू पर फायरिंग, थाने में आरोपी महिला को ‘VIP ट्रीटमेंट’ मिलने पर भड़के लोग

राज्य

सतना 

सतना राजपरिवार गोलीकांड: थाने में पैर पर पैर रखकर बैठी दिखी आरोपी सुनीता सिंह, हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल देख उठे सवाल।

सतना (NEWS UPDATE): सतना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के ऐतिहासिक नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। इस गोलीकांड में घायल हुईं राजपरिवार की बहू योगिता सिंह फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने गोली चलाने वाली मुख्य आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद थाने से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर के बाद पुलिस पर आरोपी को ‘VIP ट्रीटमेंट’ देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

थाने के अंदर ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ पर मचा बवाल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार की थाने के अंदर से एक फोटो लीक हुई है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तस्वीर में आरोपी महिला पुलिस थाने के अंदर एक कुर्सी पर बेहद आराम से पैर पर पैर रखकर बैठी नजर आ रही है। महिला के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसे पुलिस कस्टडी का कोई खौफ नहीं है।

पुलिस का डैमेज कंट्रोल

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए सुनीता सिंह की गिरफ्तारी दिखाते हुए आधिकारिक तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद आरोपी को आनन-फानन में कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नागौद राजघराने की बहू योगिता सिंह पर क्यों चली गोली?

यह पूरी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। नागौद के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे और राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह जब परसमनिया गढ़ी में प्रवेश कर रही थीं, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ।

पारिवारिक विवाद बना वजह

बताया जा रहा है कि रूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में योगिता सिंह अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ बातचीत करने के लिए परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। लेकिन बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कई राउंड हुई फायरिंग

विवाद के दौरान रूपेंद्र सिंह की कथित महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और कई राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक गोली सीधे योगिता सिंह के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

Satna Royal Family Shooting

MP Police VIP Treatment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *