‘EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल’, भाजपा सांसद की पत्नी

राज्य

भोपाल 

भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की पत्नी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

भोपाल (NEWS UPDATE): जहाँ एक ओर पेट्रोल डीजल के दामों में आग लगी हुई है जहां सिर्फ 10 दिन के अंदर दामों 5 रु की बढ़ोत्तरी की गई है वहीं इस प्रकार के बयान आग में घी डालने का काम करते है

मध्य प्रदेश सहित देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों ने लोगों की जेब पर सीधा वार किया है। इसी को लेकर भाजपा सांसद की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक पोस्ट किया। दरअसल, मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP MP VD Sharma) की पत्नी स्तुति शर्मा (Stuti Sharma) ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर एक पोस्ट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया।

EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल- सांसद पत्नी का पोस्ट

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि- ‘हम उस समय में है की वो दिन दूर नहीं की बैंक होम लोन, कार लोन, बिज़नेस लोन के साथ पेट्रोल और डीजल लोन भी उपलब्ध कराएगा 10% ईएमआई के साथ।’ सांसद की पत्नी ने आगे लिखा कि ‘ये दौर बड़ा ख़राब है इतिहास का, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का नुक़सान आम जानता का।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब स्तुति शर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आई है। इससे पहले साल 2022 में वह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की कारण काफी ट्रोल भी हुई थी।

चार साल पहली भी हुई थी ट्रोल

बता दें कि, साल 2022 में भी स्तुति शर्मा (Stuti Sharma) अपने एक ट्विटर (अब एक्स) पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। उन्होंने 16 अप्रैल 2022 को एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- ‘मुझे रात को दवाई की जरूरत थी और सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं. रात 11:30 बजे एक मुस्लिम की मेडिकल दुकान खुली हुई थी। ड्राइवर और मैं उस दुकान पर पहुंचे और दवाई खरीदी। उसने कहा कि ‘दीदी इस वाली दवाई से नींद ज्यादा आती है कम ड्राप दीजिएगा। वह कितना केयरिंग था। वह मुस्लिम था।’ इस पोस्ट को लेकर फिर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उनकी पोस्ट को टैग कर लिखा था- ‘केमिस्ट का धर्म था लेकिन आतंकवाद का धर्म नहीं होता।’ इसके बाद डॉक्टर स्तुति मिश्रा काफी देर तक ट्रोल होती रहीं, फिर आखिरकार अपना उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

दस दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में एक रुपए का इजाफा किया गया है। इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। दूसरी ओर सीएनजी की कीमत में भी एक रुपए का इजाफा हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल लगभग 111.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल 96.50 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी (CNG) 94.45 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच मिल रही है।

Petrol desial price hike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *