महोबा
कमरे में ले जा कर बड़े बेटे के साथ लोहे की रोड से पीट पीटकर मार डाला
महोबा: बंद कमरे के भीतर चीखें गूंजती रहीं…बाहर 16 साल की बेटी दरवाजा पीट-पीटकर मां को छोड़ने की गुहार लगाती रही,लेकिन अंदर हो रही दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही थी।… जब दरवाजा खुला तो अंदर सन्नाटा था। फर्श पर खून से लथपथ उसकी मां पड़ी थी। मामला यूपी के महोबा का है।
महोबा के चरखारी क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। करीब एक साल पहले 2025 में कुंभ मेले की भगदड़ में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद घर की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला पर आ गई। वह मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही थी।
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात—बंद कमरे में गूंजती रहीं चीखें
पति की मौत के बाद बढ़ीं परेशानियां
जानकारी के मुताबिक, चरखारी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की करीब एक साल पहले 2025 में कुंभ मेले की भगदड़ में मौत हो गई थी। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी और मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रही थी।
ससुर बनाता था अवैध संबंध का दबाव
आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुर की नीयत बहू पर खराब हो गई और वह लगातार उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला ने कई बार इसका विरोध किया और मायके पक्ष को भी इस बारे में बताया। रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
कमरे में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई
घटना वाले दिन गुरुवार दोपहर ससुर ने फिर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर गुस्से में उसने लोहे की रॉड उठा ली। आरोप है कि ससुर, उसके बेटे और एक अन्य सदस्य ने महिला को कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
बेटी की आंखों के सामने टूटा सबकुछ
कमरे के बाहर खड़ी 16 साल की बेटी लगातार दरवाजा पीटती रही और मां को बचाने की गुहार लगाती रही। अंदर से आती चीखें धीरे-धीरे शांत हो गईं। जब दरवाजा खुला, तो महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य आरोपी बाइक से भागते समय हादसे में घायल हुआ और अस्पताल पहुंचा, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वहां से भी फरार हो गया। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से ससुर की हरकतों से परेशान थी और कई बार इस बारे में शिकायत भी कर चुकी थी। सामाजिक बदनामी और बेटी के भविष्य को देखते हुए मामला आगे नहीं बढ़ाया गया, जिसका खामियाजा आज जान देकर चुकाना पड़ा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
