RCB की रिकॉर्ड जीत, प्लेऑफ की दहलीज पर टीम

खेल

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हुआ रास्ता

75 रन पर सिमटी दिल्ली, 6.3 ओवर में मैच खत्म कर आरसीबी ने मजबूत किया टॉप-2 का दावा; DC को अब चमत्कार की जरूरत

 

नई दिल्ली (NEWS UPDATE):आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। इस करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की राह अब बेहद कठिन हो गई है।

दिल्ली की बल्लेबाजी हुई ढेर

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम महज 75 रन पर सिमट गई।आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कहर बरपाया, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने पहले 4 ओवर में ही सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। दिल्ली के बल्लेबाज संभलने का मौका ही नहीं पा सके।

RCB ने 6.3 ओवर में खत्म किया मैच

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया
यह जीत रन रेट के लिहाज से भी बेहद अहम रही।

प्लेऑफ के बेहद करीब RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 8 मैचों के बाद 12 पॉइंट हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अगर कोई टीम 16 पॉइंट तक पहुंच जाती है तो माना जाता है कि वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए सिर्फ दो ही जीत की जरूरत है। आरसीबी को अभी 6 और मुकाबले खेलने हैं। इसमें दो जीत हासिल करके ही टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। अगर टीम ने टॉप-2 में फिनिश किया तो फाइनल में जाने के दो मौके मिलेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण

8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। टीम को अपनी पहली दो मैच में जीत मिली थी। उसके बाद से खेले 6 मैचों में उसे 5 हार मिली है। 16 पॉइंट तक पहुंचने के लिए अक्षर पटेल की टीम को बचे हुए 6 मैचों में 5 जीत हासिल करनी होगी। 14 पॉइंट्स के साथ भी टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं। लेकिन उसके लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा, जो अभी -1.06 है। 2024 सीजन में दिल्ली के 14 पॉइंट थे। आरसीबी 14 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में गई थी लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से दिल्ली पिछड़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *