राजगढ़ में टॉवर पर चढ़ी युवती -प्रेमी से शादी की जिद

राज्य

राजगढ़

युवक की रजामंदी के बाद उतरी नीचे

राजगढ़ (NEWS UPDATE): राजगढ़ जिले में शोले स्टाइल में हुआ ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जिले के सुठालिया की है जहां वार्ड क्रमांक-5 में गुरुवार शाम को प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती की जिद थी कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवती को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। आखिर में मौके पर पहुंचे युवती के प्रेमी ने जब उससे शादी का वादा किया तो युवती का गुस्सा शांत हुआ और वो टॉवर से नीचे उतरी।

प्रेमी ने किया शादी का वादा

करीब आधे घंटे तक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी रही और ये ड्रामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब युवती का प्रेमी मौके पर पहुंचा और उससे शादी करने का वादा किया तो युवती का गुस्सा शांत हुआ और वो टॉवर से नीचे उतरी। बताया जा रहा है कि युवती का लंबे समय से क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेमी जोड़ा पहले भी घर से भागने का प्रयास कर चुका है, लेकिन तब दोनों के परिजन उन्हें समझाकर वापस ले आए थे। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा किए जाने का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। कुछ लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा है कि वीरू को शादी के लिए मनाने के लिए आज के समय में बसंती को टॉवर पर चढ़ना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *