भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।
इस क्रम में 8 जिलों की कार्यकारिणी, 12 नगर अध्यक्षों तथा 10 विधानसभा क्षेत्रों में 4 जिलों के मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन नियुक्तियों के अंतर्गत निवाड़ी, भिंड शहर, मुरैना शहर, छतरपुर, देवास ग्रामीण, अनुपपुर, खंडवा एवं शहडोल जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया है, जिससे पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन विस्तार और मजबूती के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता अधिक सक्रियता के साथ जनता के मुद्दों को उठाएंगे।
डॉ. कामले ने यह भी बताया कि प्रदेश में अब तक बड़ी संख्या में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं और आने वाले समय में भी संगठन को और सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जाएंगे।
